देहरादून, सितम्बर 25 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। प्रशासन ने 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत आने वाले मतदान केंद्रों एवं बूथों का स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

निर्वाचन की तैयारी जिलाधिकारी ने अधिकारियों को बूथ लेवल मैनेजमेंट प्लान, रूट प्लान, कार्मिक प्रशिक्षण, वाहन व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था की कार्ययोजना समय से तैयार करने को निर्देशित किया। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ आशीष चौहान ने शुक्रवार को ऋषिपर्णा सभागार में विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों के संबंध में बैठक ली। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं पारदर्शी निर्वाचन सम्पन्न कराना जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। निर्वाचन से संबंधित सभी व्यवस्थाएं भारत न...