बगहा, जनवरी 1 -- चनपटिया, नगर संवाददाता। विधानसभा चुनाव में बेहतर कार्य करने वाले प्रखंड के बीएलओ और विभिन्न विभागों के कर्मियों को बीडीओ प्रणव कुमार गिरी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रखंड के सभागार में सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ ने निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से विधानसभा चुनाव कार्य संपन्न करने के लिए बीएलओ और कर्मियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य सीमित समयावधि में करना होता है। निर्वाचन टीम वर्क है। सबों के मिलकर कार्य करने से बेहतर तरीके से काम हो जाता है। चुनाव में इन कर्मियों ने पूरी तन्मयता के साथ दिन-रात मेहनत किये थे। चुनाव में प्रतिनियुक्त कर्मियों के समर्पण, अनुशासन एवं सामूहिक प्रयास से ही सबकुछ संभव हो पाया है। सम्मानित होने वाले बीएलओ व कर्मियों में राजीव रंजन प्रभाकर, पिंटू चौबे, आमोद बैठा, सुब...