बिजनौर, मार्च 16 -- धामपुर। पूर्व पालिकाध्यक्ष एवं भाजपा की पूर्व क्षेत्रीय मंत्री लीना सिंघल के दुर्गा विहार कालोनी स्थित आवास पर नवमनोनीत मंडल अध्यक्षों एवं जिला प्रतिनिधियों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगराध्यक्ष दीपक अग्रवाल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भावीराज सिंह, जिला प्रतिनिधि जितेन्द्र गोयल, हेमन्त चौहान का पटका पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम संयोजक लीना सिंघल ने कहा कि आगामी वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर कार्य करना होगा, ताकि प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार बन सके।कार्यक्रम में सुमित महेश्वरी, उपाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, विनीत कौशिक, ललित सैनी, पुलकित भारद्वाज, अभिषेक सिसौदिया, शेखर अग्रवाल, डी.एस. चौहान, सतीश चौहान, मनीष अग्रवाल रहे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री...