विस घेराव को जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
मथुरा, जून 15 -- लखनऊ में विधानसभा का घेराव करने जा रहे एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को शहर कोतवाली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इनमें एनएसयूआई जिला अध्यक्ष हर्ष चौरसिया, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष दुर्गेश बघेल और यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव अनाम धन्य तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे। बाद में सभी को रिहा कर दिया। छात्र एवं युवा मुद्दों को लेकर कार्यकर्ता लखनऊ विधान सभा के घेराव में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इस दौरान कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़ा मामला बताते हुए छात्रों और युवाओं की समस्याओं को उठाने की बात कही। यह भी पढ़ें- विस घेराव को जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में लिया हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.