मुजफ्फरपुर, मार्च 31 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। नगर विधायक रंजन कुमार विधानसभा में शून्यकाल समिति के सदस्य मनोनीत किए गए हैं। उनका मनोनयन विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने किया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि यह दायित्व उनके अनुभव, सक्रियता एवं जनहित के प्रति समर्पण का प्रमाण है। वे इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करेंगे। कहा कि रंजन जनता की आवाज को मजबूती से सदन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...