पटना, अप्रैल 10 -- पटना सिविल कोर्ट और बिहार विस के भवन को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। डेढ़ माह में यह चौथा मौका है, जब ई-मेल के जरिये बम से उड़ाने की धमकी मिली है। शुक्रवार की सुबह नौ बजकर 58 मिनट पर सिविल कोर्ट और बिहार विस के पदाधिकारियों को ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसमें लिखा गया था कि परिसर में कई जगहों पर आरडीएक्स रखा हुआ है जो आज विस्फोट करेगा। इसके बाद दो घंटे तक दोनों जगहों पर जांच की गई, लेकिन कुछ संदिग्ध नहीं मिला। धमकी भरे ई-मेल में तमिलनाडु में नौ पुलिसवालों को फांसी की सजा का जिक्र किया गया है। पटना सिविल कोर्ट परिसर और जजों के चेंबर में बम होने की सूचना दी गई थी। सुबह ई-मेल प्राप्त होते ही सिविल कोर्ट और बिहार विस भवन की सुरक्षा जांच कराई गई। पीरबहोर थाना प्रभारी सज्जाद गद्दी ने बताया कि सिविल कोर्ट प्रशासन की ओर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.