पटना, फरवरी 28 -- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके जन्मदिन के मौके पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने सुशासन, न्याय के साथ विकास और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। राज्य में आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तीकरण तथा ग्रामीण विकास के क्षेत्रों में किए गए कार्यों ने बिहार को नई पहचान दिलाई है। डॉ. प्रेम कुमार ने मुख्यमंत्री के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और सतत ऊर्जा की कामना करते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में बिहार निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगा तथा विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। ईश्वर से प्रार्थना की कि मुख्यमंत्री को जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ने की शक्ति और सामर्थ्य प्रदान करें...