पटना, दिसम्बर 27 -- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने विधायक श्रीभगवान सिंह कुशवाहा की पत्नी और विधानसभा की सहायक प्रशाखा पदाधिकारी उषा कुमारी के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट किया है। अपने शोक संदेश में कहा कि उषा कुमारी एक कर्तव्य परायण महिला थीं। मेरी संवेदनाएं कुशवाहा के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें। शोकाकुल परिजनों को दुख की इस घड़ी में असीम धैर्य प्रदान करें। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए दीघा घाट लाया गया, जहां विधानसभा अध्यक्ष की ओर से विधानसभा के निदेशक राजीव कुमार ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.