पटना, मार्च 17 -- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने राज्यसभा चुनाव में जीत दर्ज करने पर एनडीए के सभी प्रत्याशियों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवेश कुमार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि आप सभी के अनुभव से उच्च सदन में विमर्श की गुणवत्ता में अभिवृद्धि होगी। उधर, राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद शिवेश कुमार ने मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की। अध्यक्ष ने शिवेश कुमार को अंगवस्त्र-पगड़ी पहनाकर और गयाजी का स्मृति चिह्न भेंट अभिनंदन किया। साथ ही उनके उच्च सदन में उज्जवल कार्यकाल की कामना की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...