पटना, जनवरी 10 -- देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि सादगी, समर्पण और निष्ठा के प्रतीक शास्त्री जी न केवल महान स्वतंत्रता सेनानी थे, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणा के स्रोत थे। उन्होंने स्वाधीनता संग्राम के दौरान असहयोग आंदोलन, नमक सत्याग्रह और भारत छोड़ो जैसे आंदोलनों में अग्रणी भूमिका निभाई और स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद वर्ष 1964 में देश के दूसरे प्रधानमंत्री बने। उनको श्वेत क्रांति और हरित क्रांति जैसी ऐतिहासिक पहल के लिए सदैव याद किया जाएगा। मरणोपरांत उन्हें भारत रत्न से अलंकृत किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...