रांची, मार्च 10 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। टी-20 विश्व कप में रिकॉर्ड जीत दर्ज करने पर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। बजट सत्र के दौरान मंगलवार को शुरू हुई कार्यवाही की शुरुआत में ही अध्यक्ष ने टीम इंडिया को बधाई दी। सदन के सभी सदस्यों ने अध्यक्ष के दिए शुभकामना संदेश का मेज थपथपाकर स्वागत किया। इस दौरान विधायक प्रदीप यादव ने विधानसभा अध्यक्ष को धन्यवाद देते हुए कहा कि हमें उन खिलाड़ियों पर गर्व है, जिन्होंने तिरंगे को विश्व क्रिकेट में ऊंचाई तक पहुंचाया है। साथ ही उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा में झारखंड से सफल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को भी बधाई दी। बता दें कि विधानसभा अध्यक्ष से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी टीम इंडिया के साहस, अनुशासन और टीम भावना की सराहना की है। भा...