पटना, फरवरी 18 -- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने छत्रपति शिवाजी की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि महान योद्धा वीर शिवाजी ने मुगलों और अन्य बाहरी आक्रमणकारियों से संघर्ष कर एक स्वतंत्र मराठा साम्राज्य स्थापित किया। उन्होंने पारंपरिक युद्ध प्रणाली से हटकर छापामार युद्ध नीति अपनाई। मातृभूमि की रक्षा को समर्पित उनका निर्भीक और स्वातंत्र्य प्रिय व्यक्तित्व, कृतित्व और नेतृत्व सदैव राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...