पटना, दिसम्बर 2 -- विधानसभा अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित होने के बाद डॉ. प्रेम कुमार ने कार्यभार संभाल लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा, संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी, विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। बड़ी संख्या में मंत्री, विधायक भी उन्हें बधाई देने उनके कक्ष में पहुंचे। कार्यभार ग्रहण करने के बाद अध्यक्ष ने सर्वप्रथम अपने कार्यालय कक्ष स्थित भगवान गणेश की प्रतिमा को नमन किया। इसके बाद उन्होंने विधान विधान मंडल लाइब्रेरी में अधिष्ठापित मां सरस्वती की प्रतिमा की पूजा-अर्चना की। फिर उन्होंने मुख्य भवन स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्रपिता क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.