विस अध्यक्ष ने उत्तीर्ण छात्रों को शुभकामनाएं दीं
पटना, मार्च 29 -- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा 2026 में उत्तीर्ण सभी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। साथ ही सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि इस बार 139 बच्चों ने टॉप-10 में जगह बनाई है, जो उनके बीच बढ़ती स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को दर्शाता है। उन्होंने संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहीं पुष्पांजलि कुमारी और सबरीन परवीन को विशेष रूप से बधाई दी है। कहा कि बेटियों की सफलता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की महिला सशक्तीकरण की योजनाओं के सकारात्मक परिणाम को दर्शाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.