पटना, फरवरी 27 -- विधानसभा के बजट सत्र की समाप्ति के बाद शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार के सरकारी आवास पर सांस्कृतिक कार्यक्रम वसंतोत्सव का आयोजन किया। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां के अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसमें शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष ने उनका अपने आवास पर उनका स्वागत किया। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, संसदीय कार्यमंत्री विजय चौधरी के अलावा नीतीश कैबिनेट के अधिसंख्य मंत्री भी इसमें शामिल हुए। बड़ी संख्या में सत्ता पक्ष के साथ विपक्षी विधायकों ने भी इसमें शिरकत की। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद रात्रिभोज का भी आयोजन किया गया। इसमें कई तरह के व्यंजन शामिल किये गये थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...