चंदौली, मार्च 7 -- पीडीडीयू नगर। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति आनंद कुमार त्यागी ने डॉ. रीता यादव और शिखा राय की लिखित पुस्तक 'शिक्षाजगत की विस्मृत नायिकाएं' का विमोचन किया गया। उक्त पुस्तक के लेखन के लिए कुलपति ने दोनों महिला लेखिकाओं को शुभकामनाएं दीं। पीडीडीयू नगर की डॉ. रीता यादव वहीं से पीएचडी करने के बाद पुस्तक लिखी हैं। काशी विद्यापीठ के कुलपति कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पुस्तक का विमोचन किया गया। इस मौके पर पूर्व विभागाध्यक्ष, शिक्षाशास्त्र विभाग डॉ (प्रो) शैलेन्द्र वर्मा भी मौजूद रहे। एलबीएस डिग्री कालेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. अनिल यादव ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...