विस्फोट से पटाखा फैक्टरी जमींदोज, महिला की मौत
लखनऊ, जून 15 -- नगराम के देवती गांव में सोमवार दोपहर गांव के बाहर बनी पटाखा फैक्टरी में तेज विस्फोट हो गया। तेज धमाके के साथ फैक्टरी जमींदोज हो गई। अंदर पटाखा तैयार कर रही 22 वर्षीय मारिया की जलने और मलबे के नीचे दबने से मौत हो गई जबकि कर्मचारी मोहित घायल हुआ। हादसे में फैक्ट्री के पास खड़ी दो बाइक क्षतिग्रस्त होकर मलबे में दब गई। धमाका इतना तेज था कि मलबे के परखच्चे करीब 200 मीटर दूर तक गिरे। पुलिस, दमकल और एसडीआरएफ के जवानों ने रेस्क्यू किया। मोहित की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की जानकारी पर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी अमित कुमार आनंद, सीएफओ अंकुश मित्तल, एसडीएम ब्रजेश कुमार वर्मा मौके पर पहुंचकर तफ्तीश की। बम स्क्वॉड दस्ते ने पड़ताल की। आनन फानन चार से पांच एंबुलेंस बुलाई गई। इसके अलावा दमकल विभाग का रेस्क्यू टेंडर, सुरक्षा की दृष्टि स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.