विस्फोटक मामले में फरार आरोपी के घर कुर्की, सासाराम पहुंची डोमचांच पुलिस
कोडरमा, अगस्त 1 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। वर्ष 2022 में दर्ज विस्फोटक बरामदगी मामले में फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ डोमचांच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने बिहार के रोहतास जिले के सासाराम पहुंचकर स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी के घर की कुर्की-जब्ती की। पुलिस के अनुसार आरोपी रूपेश कुमार के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम की धारा 4/5 के तहत मामला दर्ज है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही वह लगातार फरार चल रहा था। लंबे समय तक गिरफ्तारी से बचने पर न्यायालय ने उसके विरुद्ध कुर्की-जब्ती का आदेश जारी किया।आदेश के अनुपालन में डोमचांच पुलिस की टीम सासाराम पहुंची और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में आरोपी के घर पर विधिवत कुर्की-जब्ती की कार्रवाई पूरी की। पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण करने का पर्याप्त अवसर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.