किशनगंज, अप्रैल 17 -- ठाकुरगंज। नगर में निर्माणाधीन सम्राट अशोक भवन के लिए पूर्व में अतिक्रमण हटाए जाने के बाद प्रभावित हुए परिवारों के पुनर्वास को लेकर प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल की है। इस क्रम में 22 विस्थापित परिवारों के लिए जमीन बंदोबस्ती की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है और शीघ्र ही उन्हें कागजात उपलब्ध करा दिए जाएंगे। ज्ञात हो कि अशोक भवन निर्माण के लिए बिहार सरकार की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया था, जिसके बाद खोपड़ा पट्टी के प्रभावित परिवारों ने नगर मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल के साथ अंचलाधिकारी से मिलकर पुनर्वास की मांग की थी। इस पर संज्ञान लेते हुए अंचलाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने मामले को प्राथमिकता देते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- सम्राट अशोक भवन के जमीन बंदोबस्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में अंचलाधिकारी मृत्युंजय कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.