विस्थापित संघर्ष समिति गोमिया ने जताया रोष
बोकारो, मई 24 -- गोमिया, प्रतिनिधि। गोमिया अंचल के पलिहारी गुरूडीह पंचायत में निर्माणाधीन रेल ओवरब्रिज में विलंब से प्रभावित-विस्थापितों में आक्रोश व्याप्त है। विस्थापित संघर्ष समिति, गोमिया के अध्यक्ष विनय महतो एवं सचिव राकेश कुमार ने बताया कि अक्टूबर 2023 में रेल ओवरब्रिज निर्माण हेतु भूमि अधिग्रहण को लेकर आम सभा आयोजित की गई थी तथा फरवरी 2025 में संबंधित विस्थापितों को मुआवजा भुगतान का नोटिस दिया गया। बावजूद इसके करीब 15 माह बीत जाने के बाद भी भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शिथिल और लंबित है। कहा कि किसी भी परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की जिम्मेदारी राज्य सरकार की होती है। इस रेल ओवरब्रिज परियोजना के लिए रैयत अपनी जमीन देने को तैयार हैं, लेकिन सरकारी उदासीनता के कारण प्रक्रिया काफी धीमी गति से चल रही है। इसका सीधा असर रेल ओवरब्रिज निर्माण का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.