बोकारो, मार्च 23 -- शहीद दिवस के अवसर पर विस्थापित संघर्ष मोर्चा व झारखण्ड नव निर्माण सेना के संस्थापक गुलाब चन्द्र की अगुवायी में शहीदे आजम भगत सिंह का शहादत दिवस सोमवार को मनाया गया। इसको लेकर बालीडीह इन्द्रालय से चलते हुये सेक्टर 9 बसंती मोड़ महुआर में शहीदे आजम भगत सिहं की प्रतिमा पर माला पहनाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने बीएसएल प्रबंधन को संदेश दिया कि वैकलॉग पर विस्थापितों को एकमुश्त 20 हजार की बहाली प्रबंधन सुनिश्चित करे। इसमें शिक्षित अशिक्षित महिला- पुरुष, 45 वर्ष उम्र सीमा मानते हुये करना पड़ेगा। अन्यथा बीएसएल प्रबंधन की विस्तारीकरण की योजना को पूरा होने नहीं दिया जायेगा। श्रद्धांजलि सभा में धीरेन्द्र नाथ गोस्वामी, अशीरूद्यीन अंसारी, इंद्र केवट,गणेश चन्द्र दे, लाल बाबू अंसारी, गुरु प्रसाद केवर, विक्रम दिगार, परशु...