गाजीपुर, जनवरी 2 -- भांवरकोल। शासन के निर्देश के क्रम में ग्राम पंचायत शेरपुर और सुखडेहरी कला में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में खंड विकास अधिकारी महेंद्र प्रसाद यादव ने लोगों की समस्याएं सुनीं। चौपाल में सेमरा विस्थापित बस्ती के लोगों ने पेयजल कनेक्शन देने, बिजली की व्यवस्था करने और आवास की मांग उठाई। बस्ती के लोगों ने कहा कि आश्वासन मिल रहा है लेकिन आवास नहीं मिला है। खंड विकास अधिकारी ने उनको आवास दिलाने का आश्वासन दिया। चौपाल में सचिव शेरपुर सूर्यभान राय, प्रधान प्रतिनिधि जयानंद राय, ओम प्रकाश राय मुन्ना, अशोक राय, उपेंद्र राय, सोनू राय, संतोष कुमार, रघुनाथ यादव उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...