रांची, अगस्त 25 -- नामकुम, संवाददाता। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण से विस्थापित लोगों के पुनर्वास और मौलिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर विस्थापित मोर्चा ने मंगलवार को नामकुम प्रखंड मुख्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने ओबेरिया मौजा के खाता संख्या 128 और 92 में प्रत्येक विस्थापित परिवार को 20-20 डिसमिल जमीन का सेटलमेंट कर पुनर्वास करने की मांग की। हेथु, चंदघासी और कूटेटोली के ग्रामीणों के जाति, आवासीय और आय प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया सरल करने, एयरपोर्ट विस्तारीकरण के लिए 373 एकड़ जमीन की चहारदीवारी के बाहर 20 फीट चौड़ा रास्ता बनाने और हेथु मौजा के बंद खातों को चालू कर मालगुजारी रसीद काटने की मांग भी की गई। विस्थापितों ने पंजी-2 की ऑनलाइन गड़बड़ियां सुधारने और राज्य विस्थापन आयोग का जल्द गठन करने की मांग की।...