विस्थापित मंच का आज से तीन दिन तक संवाद यात्रा
आदित्यपुर, अगस्त 25 -- चांडिल। चांडिल डैम के विस्थापितों की समस्याओं को लेकर चांडिल डैम विस्थापित समन्वय मंच ईचागढ़ हुरलुंग से 25 से 27 अगस्त तक तीन दिवसीय संवाद यात्रा निकालेगी। संवाद यात्रा के माध्यम से मंच चांडिल डैम से प्रभावित विस्थापित परिवारों के बीच जाकर उनकी समस्याओं और उनकी मांगों से अवगत होगी। साथ ही विस्थापन के जुड़े मुद्दों पर व्यापक जनसंवाद स्थापित करेगी। संवाद यात्रा को लेकर मंच ने अपनी सारी तैयारी पूरी कर ली है। मंच ने बताया कि आदिवासी बहुल विस्थापित ईचागढ़ के हुरलुंग गांव से संवाद यात्रा प्रारंभ किया जाएगा। मंच ने कहा कि चार दशक बाद भी विस्थापितों को मुआवजा नहीं मिला तथा उनको पर्चा तक नहीं मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.