रिषिकेष, फरवरी 3 -- नियम विरुद्ध बहुमंजिला इमारतों के निर्माण के खिलाफ मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की कार्रवाई जारी है। मंगलवार को विस्थापित क्षेत्र निर्मल ब्लॉक सी में श्रीराम रेजीडेंसी के निर्माणकर्ता राजेश की ओर से किए जा रहे बहुमंजिला निर्माण पर प्राधिकरण की टीम ने कर्रवाई की। मानचित्र को लेकर पूर्व में जारी नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर मंगलवार को निर्माणाधीन भवन को सील कर दिया गया। कार्रवाई में प्राधिकरण के एई अभिषेक भारद्वाज, जेई पूनम सकलानी, अमित भारद्वाज आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.