विस्थापित कालिंदी परिवार ने कंपनी गेट पर किया प्रदर्शन
आदित्यपुर, मई 15 -- गम्हरिया। अमलगम कंपनी से विस्थापित हुए कालिंदी परिवार के सदस्यों ने मांगों को लेकर गुरुवार को कंपनी गेट पर पहुंच कर प्रदर्शन किया। पीड़ित परिवार ने बताया कि 2003 में कंपनी स्थापना के दौरान उनकी जमीन ली गयी थी। बदले में परिवार के सदस्यों को रोजगार देने का आश्वासन दिया गया था। बताया कि 23 वर्ष बीत जाने के बाद भी सभी प्रभावित परिवारों को स्थायी नौकरी नहीं मिल सकी। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इससे पहले भी कई बार आंदोलन किया गया। किंतु अभी तक हक नहीं निकल पाया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कंपनी रोजगार देने में असमर्थ है तो उनकी जमीन वापस की जाए। यह भी पढ़ें- आंदोलन के बाद महिला ठेका कर्मी को काम पर लिया वापस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.