गढ़वा, अप्रैल 21 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सिविल सेवा दिवस के अवसर पर मंगलवार को सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार अपने साथ आधा दर्जन स्वास्थ्य कर्मियों की टीम लेकर गेरुआसोती के विस्थापित परहिया टोला पहुंचे। यहां रह रहे 20 से अधिक आदिम जनजातीय परिवारों के बीच पहुंचकर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कराया गया। शिविर में 50 से अधिक सदस्यों की स्वास्थ्य जांच की गई। उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर सदर एसडीएम के द्वारा की गई इस पहल से लगाए गए इस विशेष मेडिकल कैंप में इन परिवारों के बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी की स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर के दौरान जरूरतमंद लोगों के बीच ओआरएस, कैल्शियम टैबलेट, फोलिक एसिड, विटामिन की गोलियां, दर्द निवारक दवाएं, कफ सिरप एवं बुखार की दवाएं वितरित की गईं। कुछ लोगों ने दाद, खाज का इलाज भी करवाया। उन्हें जरूरी दवाइयां भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.