बोकारो, मई 31 -- चंद्रपुरा। विस्थापित एवं स्थानीय संघर्ष समिति सोमवार को सीटीपीएस के प्लांट गेट में प्रदर्शन करेगा तथा डीवीसी प्रबंधन को मांग पत्र सौंपेगा। समिति के संरक्षक लखी हेंबरम व सचिव विकास मुर्मू ने बताया कि चंद्रपुरा के झिंझिरघुटू, परसाटांड़, हाड़मघुटू, झरनाडीह, बुढ़ीडीह, टीएससी, भुरसाबाद व राजाबेड़ा तथा आसपास के ग्रामीण विस्थापित कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। पावर प्लांट के बाद भी यहां के ग्रामीणों को रोजगार नहीं मिला है। प्रदर्शन में इलाके के सैकड़ों ग्रामीण भाग लेंगे तथा प्रबंधन को मांग पत्र सौंपते हुए इसके समाधान की अपील की जाएगी। यह भी पढ़ें- सीटीपीएस में मांगों को लेकर कल प्रदर्शन यह भी पढ़ें- हुरदाग के ग्रामीणों ने सांसद से की समस्याओं पर चर्चा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...