हजारीबाग, जुलाई 7 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। डीवीसी के स्थापना दिवस को विस्थापितों ने मंगलवार को बलिदान दिवस के रूप में मनाया। केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर बनासो के नावाटांड स्थित सामुदायिक भवन में बलिदान दिवस को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता सुरेश राम एवं संचालन बालेश्वर प्रसाद सिंह ने किया। विस्थापित संघर्ष मोर्चा के सुरेश राम ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने राष्ट्र निर्माण के लिए अपनी पुश्तैनी जमीन, घर, खेत, जंगल और सांस्कृतिक विरासत का त्याग किया। उनका यह बलिदान हमारे लिए गर्व, प्रेरणा और अमूल्य धरोहर है। जिनके त्याग की मजबूत नींव पर डीवीसी संस्था का निर्माण संभव हुआ। उन हजारों विस्थापित परिवारों के अद्वितीय त्याग और बलिदान को स्मरण करने का दिन भी है।इसी यह भी पढ़ें- डीवीसी की स्थापना दिवस को बलिदान दिवस के रूप में मनाएंगे ...