आदित्यपुर, अगस्त 3 -- चांडिल। चांडिल डैम के विस्थापित चांडिल डैम विस्थापित समन्वय मंच के माध्यम से अब आंदोलन को गति और धार देंगे। स्थानीय रिसॉर्ट में रविवार को चांडिल डैम के विस्थापितों की बैठक हुई। बैठक में विस्थापितों ने सर्वसम्मति से चांडिल डैम विस्थापित समन्वय मंच का गठन किया तथा निर्णय लिया कि इस संगठन के माध्यम से विस्थापित आंदोलन को उसके मुकाम तक पहुंचाएंगे। बैठक में विस्थापित नेता नारायण गोप ने कहा कि चांडिल डैम विस्थापित समन्वय मंच का एक प्रतिनिधिमंडल विस्थापित मुद्दों को लेकर सोमवार को स्वर्णरेखा परियोजना के प्रशासक और अपर निदेशक से मिलेगा। 7 अगस्त को रांची में जलसंसाधन मंत्री एवं पर्यटन मंत्री से मिलेगा। यह भी पढ़ें- रोजगार एवं पुनर्वास को लेकर विस्थापितों की बैठक उन्होंने कहा कि चार दशक बाद भी विस्थापितों का मुआवजा बकाया है तथ...