विस्थापितों ने न्याय के लिए शुरू किया सूली आंदोलन
बांदा, जुलाई 13 -- बांदा। जिले के सीमावर्ती मध्य प्रदेश के छतरपुर व पन्ना जनपद में केन-बेतवा लिंक परियोजना से बांध बनाने का कार्य कराया जा रहा है। विस्थापित उचित मुआवजा आदि को लेकर 11 दिन से आंदोलन कर रहे हैं। चिता आंदोलन के बाद आंदोलनकारियों ने सोमवार से सूली आंदोलन शुरू कर दिया। आठ दिन से आमरण अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता अमित भटनागर व आदिवासी महिला की हालत बिगड़ गई। अधिकारियों ने उनका मेडिकल तक नहीं कराया। विस्थापित किए गए छतरपुर के मझगांव, रूंज, नैगुवा आदि क्षेत्र के आदिवासियों ने जिला प्रशासन की ओर से अनसुनी करने पर अब न्याय दो या मार दो की तर्ज पर आंदोलन शुरू किया है। यह विरोध केन-बेतवा लिंक, मझगांव, रूंज, नैगुवा, एन टीपीसी में व्याप्त अनियमितताओं के खिलाफ चल रहा है। जय किसान संगठन के बैनर तले और सामाजिक कार्यकर्ता अमित भटनागर और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.