बोकारो, मार्च 6 -- बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट में नियोजन की मांग को लेकर विस्थापित अप्रेंटिस संघ के सदस्यों ने शुक्रवार को मोटरसाइकिल रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। जिसमें विस्थापित ने सेक्टर चार स्थित जाहरगढ़ से लेकर एडीएम बिल्डिंग तक प्रेम कुमार अमर रहे विस्थापित अप्रेंटिस जिंदाबाद का नारा लगाते हुए चल रहे थे। इसके बाद एडीएम बिल्डिंग पहुंचकर सभी विस्थापित एक साथ एडीएम बीएसएल मेंन गेट के पास अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गए। जहां पर विस्थापित एकता जिंदाबाद अप्रेंटिस पास विस्थापित को बोकारो स्टील प्लांट में नियोजन देने की मांग करते रहे। धरना पर प्रदीप कुमार, संतोष कुमार ,दुर्गा चरण महतो, सुनील कुमार महतो ,चंद्रकांत, अभिषेक, जिलानी, शबाना, संगीता मुर्मू समेत और विस्थापित शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.