विस्थापितों ने डीवीसी को फिर दी आंदोलन की धमकी
बोकारो, जून 23 -- विस्थापित एवं स्थानीय संघर्ष समिति ने डीवीसी सीटीपीएस प्रबंधन को पत्र देकर एक बार फिर आंदोलन की धमकी दी है। समिति के संरक्षक लखी हेंब्रम एवं सचिव विकास मुर्मू ने बताया कि पहली जून को विस्थापितों की प्रमुख मांगों को लेकर यहां पर प्रदर्शन किया गया था तथा प्रबंधन को मांग पत्र सौंपा गया था। स्थानीय प्रबंधन को विस्थापितों की समस्याओं के समाधान के लिए 15 दिनों का समय दिया गया था मगर तीन सप्ताह गुजर जाने के बाद भी प्रबंधन ने इस मामले में गंभीरता नहीं दिखाई है। संरक्षक और सचिव ने कहा है कि समस्याओं के समाधान के लिए प्रबंधन को पुन एक सप्ताह का समय दिया जा रहा है। इस बीच अगर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो यहां पर प्लांट गेट के पास महाधरना कार्यक्रम करते हुए जोरदार आंदोलन किया जाएगा इसकी सारी जवाबदेही स्थानीय प्रबंधन की होगी।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.