गिरडीह, अप्रैल 27 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह के सीसीएल बनियाडीह द्वारा किसानों के अधिग्रहीत जमीन का 50 साल बाद भी मुआवजा नहीं मिला है। विस्थापित किसान अब आर-पार की लड़ाई लड़ने का मन बना लिए हैं। इसको लेकर रविवार को गिरिडीह प्रखंड अंतर्गत करहरबारी चुन्ना फैक्ट्री में एक महत्वपूर्ण बैठक विस्थापित मोर्चा के नेता देवचरण दास की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के जोनल उपाध्यक्ष दिलीप मंडल ने कहा कि गिरिडीह कोलियरी जब शुरू हो रहा था उस समय स्थानीय किसानों का कुल 398 एकड़ जमीन अधिग्रहित किया गया था, लेकिन उसमें 169 एकड़ जमीन जिन किसानों की कोलियरी द्वारा अधिग्रहित किया गया। उन किसानों को आज तक मुआवजा नहीं मिला। पिछले 50 वर्षों से विस्थापित अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लगभग 60-70 ...