घाटशिला, अगस्त 24 -- मुसाबनी। झारखंड खान मजदूर यूनियन कार्यालय सुरदा में यूनियन के अध्यक्ष बाबूलाल सोरेन की अध्यक्षता में आईसीसी के सभी ईकाइयों के यूनियन पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक हुई।

बैठक का फोकस बैठक में मजदूरों की समस्याओं पर विचार-विमर्श कर 6 सूत्री प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में विस्थापितों के स्थाई नियोजन करने, बंद पड़े मऊभंडार कारखाना को जल्द चालू कर नोमानियों को नियमित रोजगार देने, 5 वर्ष से अधिक समय तक काम करने वाले मजदूरों को हाई स्किल तथा अन्य सुविधा देने, औद्योगिक संबंध संहिता 2020 का अनुसरण करने, माइंस एवं प्लांट में नियमित मजदूरों का नियोजन करने, माइंस में कार्यरत मजदूरों को हाई स्किल, सीएल, मेडिकल आदि प्रावधान के अनुसार देने, अधिक से अधिक मजदूरों को रोजगार देने, एचसीएल आईसीसी प्रबंधन के मजदूरों के शोषण ...