बोकारो, अप्रैल 26 -- बोकारो ,प्रतिनिधि। सेल/बोकारो स्टील प्लांट के नगर प्रशासन के माध्यम से बोकारो स्टील सिटी के विभिन्न सेक्टरों में स्थित बीएसएल द्वारा निर्मित 96 दुकानों के आवंटन के लिए विस्थापितों से आमंत्रित आवेदनों की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इस प्रक्रिया के तहत कुल 1589 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से जांच के बाद 1577 आवेदन योग्य पाए गए हैं। योग्य और अयोग्य आवेदकों की सूची 27अप्रैल 2026 से नगर सेवा भवन परिसर में प्रदर्शित की जाएगी। सभी आवेदकों को अपने कंट्रोल नंबर के माध्यम से अपना नाम और संबंधित दुकान की जानकारी जांचने की सलाह दी जाती है। यदि किसी प्रकार की त्रुटि या संशोधन की आवश्यकता हो, तो आवेदक कक्ष संख्या 125 स्थित नगर सेवा अनुभाग में संपर्क कर सकते हैं। योग्य आवेदकों के बीच दुकानों का आवंटन लॉटरी प्रणाली के माध्यम से 4 मई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.