विस्थापितों के लिए लड़ेगी लोकहित अधिकार पार्टी : साहू
जमशेदपुर, जुलाई 13 -- जमशेदपुर। भुइयांडीह पार्क में विस्थापन संघर्ष समिति की अध्यक्षता में विस्थापितों के हक, अधिकार और न्याय को लेकर बैठक हुई। इसमें दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू ने कहा कि विस्थापितों को उनका वाजिब हक दिलाने के लिए पार्टी सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। बैठक में चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने के साथ संगठन को मजबूत करने और सदस्यता अभियान चलाने पर चर्चा हुई। इस अवसर पर इंदू भूषण यादव, शीला देवी, कृष्ण प्रसाद गुप्ता, उदय कुमार सारंगी, हरिहर प्रसाद, विनय कुमार गुप्ता, सत्येंद्र साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- जिला से लेकर गांव स्तर तक सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.