विस्थापितों के आवंटित भूखंड पर गैर विस्थापितों का अवैध कब्जा : मंच
आदित्यपुर, सितम्बर 11 -- चांडिल। चांडिल डैम विस्थापित समन्वय मंच ने संवाद यात्रा के दूसरे चरण के चौथे दिन गुरुवार को कपाली ए, कपाली बी, कांदरबेड़ा पुनर्वास, चिलगू पुनर्वास, गांगुडीह पुनर्वास, केसरगड़िया, डिमुडीह, बोराबिंदा एवं चावलीवासा पुनर्वास स्थल में संवाद यात्रा कार्यक्रम किया। संवाद यात्रा के दौरान विस्थापितों ने पुनर्वास स्थलों की बदहाल स्थिति, पुनर्वास स्थल पर सरकारी सुविधाओं की कमी, पुनर्वास स्थल पर विस्थापितों को आवंटित भूखंड पर अवैध कब्जे की शिकायत रखा। विस्थापितों ने कहा कि पुनर्वास स्थलों पर गैर विस्थापितों ने खेल मैदान, श्मशान घाट, कब्रिस्तान तथा सामुदायिक उपयोग की जमीन को भी अपने कब्जे में ले लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.