हजारीबाग, मई 14 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोशन लाल चौधरी ने मंगलवार को हजारीबाग में जिला उपायुक्त हेमन्त सती से शिष्टाचार मुलाकात कर चन्द्रगुप्त परियोजना क्षेत्र के विस्थापित परिवारों की वर्षों से लंबित मांगों एवं समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की।

चर्चा के मुख्य मुद्दे मुलाकात के दौरान विधायक ने परियोजना प्रभावित एवं विस्थापित परिवारों की समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन जिला उपायुक्त को सौंपा। उन्होंने पुनर्वास, रोजगार, उचित मुआवजा, मूलभूत सुविधाओं तथा विस्थापितों के अधिकारों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर शीघ्र उच्च स्तरीय वार्ता आयोजित करने की मांग की।

विस्थापित परिवारों का संघर्ष विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि चन्द्रगुप्त परियोजना क्षेत्र के विस्थापित परिवार लंबे समय से अपने हक एवं न्यायो...