विस्थापितों की वापसी में कश्मीरी पंडितों और मुसलमानों की भूमिका अहम: महबूबा
नई दिल्ली, जून 24 -- पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को कहा कि विस्थापित लोगों की घाटी में वापसी के लिए सरकार की तुलना में कश्मीरी पंडितों और मुसलमानों की संयुक्त भूमिका ज्यादा अहम है। महबूबा ने अनंतनाग जिले में पत्रकारों से कहा कि हम (कश्मीरी पंडित और मुसलमान) एक हैं, हम अलग नहीं हैं। मैं अपने कश्मीरी पंडित भाइयों से गुजारिश करती हूं कि वे अतीत को नहीं बल्कि भविष्य की ओर देखें। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री ने दक्षिण कश्मीर जिले के वेरिनैग इलाके में स्थित ओमू गांव में एक कश्मीरी पंडित परिवार के बच्चों के मेखल समारोह (उपनयन संस्कार) में हिस्सा लिया। इसमें उन्होंने यू कौल, सुशील राजदान और समीर कौल जैसे कश्मीरी पंडित डॉक्टरों का उदाहरण देते हुए कहा कि वे मरीजों का इलाज करने के लिए कश्मीर आते हैं, ताकि उन्हें घाटी से बाहर न जाना पड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.