बोकारो, अप्रैल 10 -- गोमिया, प्रतिनिधि। गोमिया प्रखंड के ललपनिया में गुरुवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन पहुंचे। यहां उन्होंने ललपनिया बैंक मोड़ स्थित विस्थापित व भाजपा नेता धनीराम मांझी के आवास पर तेनुघाट थर्मल पावर स्टेशन (टीटीपीएस) के निर्माण के दौरान अधिग्रहित ग्राम जाला बस्ती के विस्थापितों के पुनर्वास के मुद्दे पर चर्चा की। धनीराम मांझी ने कहा कि टीटीपीएस प्रबंधन और प्रशासन जाला बस्ती के विस्थापितों को पुनर्वासित करने में किसी भी प्रकार की दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। इसके कारण विस्थापितों में काफी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि अब विस्थापित आर-पार की लड़ाई लड़ने की तैयारी कर चुके हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह स्थिति सरकार और टीटीपीएस प्रबंधन की घोर विफलता और लापरवाही का परिणाम है। जिन लोगों ने अपनी जमीन परियोजना के ...