दरभंगा, जून 14 -- दरभंगा। स्टेशन रोड दुकानदार संघ की बैठक संघ के अध्यक्ष पुट्टुमिश्रा की अध्यक्षता में हनुमान मंदिर पंचवटी चौक परिसर में शनिवार को हुई। बैठक में एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट के तहत होने वाले विस्थापन पर चर्चा हुई। हम के जिलाध्यक्ष सह संघ के संरक्षक आरके दत्ता ने कहा कि सोमवार को डीएम से मिलकर वैकल्पिक व्यवस्था के लिए आग्रह करेंगे। निदान नहीं होने पर आंदोलन करेंगे। बैठक में कारी गामी, देवेन्द्र गुप्ता, चंदन गुप्ता, कन्हाय पूर्वे, नरेश पूर्वे, कुमोद सिह, मो. इम्दादुल्लाह अंसारी उर्फ आजाद, इफ्तेखार अहमद आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...