हजारीबाग, फरवरी 10 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। हजारीबाग के पूर्व सांसद सह भाकपा के वरिष्ठ नेता भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि भाजपा की पूर्व सरकार ने 21 लाख हेक्टेयर गैरमजरूआ जमीन को लैंड बैंक में डाल दिया, जो ग्रामीण मूलवासी और आदिवासियों की है। उन्होंने झारखंड सरकार से मांग की कि इस पाबंदी को जल्द हटाकर रसीद निर्गत की जाए। उन्होंने कहा कि कोयला उत्पादन करने वाली कंपनियां रैयतों एवं प्रभावित ग्रामीणों को उचित मुआवजा दें और विस्थापन से जुड़े नियमों का पूरी पारदर्शिता के साथ पालन हो। मेहता ने आरोप लगाया कि झारखंड में भ्रष्टाचार चरम पर है और सरकारी कार्यालयों में इसके मामले बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से ग्राम सभा और त्रिपक्षीय वार्ता के नाम पर कथित दबाव व हिंसा की निष्पक्ष जांच तथा 10 हजार करोड़ रुपये के घोटाले की जांच की मांग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.