मधुबनी, फरवरी 6 -- मधुबनी, निज संवाददाता। विस्तारित क्षेत्रों के वार्डो में शीघ्र ही स्ट्रीट लाइट से रात के अंधेरे को दूर करना संभव हो पायेगा। इसके लिए छह करोड़ रुपए आवंटित किये गये हैं। लंबे समय से अंधेरे रहने की शिकायत की जा रही थी। अब इन वार्डो के मोहल्ले भी रौशनी से जगमगायेंगे। सशक्त स्थायी समिति व बोर्ड से पारित प्रस्ताव के आलोक में निगम प्रशासन के द्वारा स्ट्रीट लाइट लगाने की पहल शुरू हो गयी है। पारदर्शिता व गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए ई-टेंडरिंग के माध्यम से स्ट्रीट लाइट लगाने की प्रक्रिया शुरू की गयी है। 16 फरवरी को आयुक्त कक्ष में होगी बैठक जारी प्रक्रिया के अनुसार, 14 फरवरी को कागजात वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जायेगा। नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती ने बताया कि इसके लिए प्री-बिड मीटिंग 16 फरवरी को होगी। इसके बाद निविदा अपलोड करने की...