विस्तारित ब्लड बैंक में जल्द शुरू होंगी सेवाएं
आजमगढ़, जून 9 -- आजमगढ़, संवाददाता। जनपद में रक्तदान सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं सुविधाजनक बनाने की दिशा में मंडलीय जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक के विस्तार की महत्वपूर्ण परियोजना अब मूर्त रूप लेने जा रही है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के प्रयास से ब्लड बैंक का भवन पूरी तरह से तैयार हो गया है। सोमवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एनआर वर्मा ने ब्लड बैंक परिसर पहुंचकर विस्तारित भवन एवं वहां संचालित व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी ने भवन की संरचना, उपलब्ध सुविधाओं तथा शेष कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने पाया कि ब्लड बैंक विस्तार के तहत निर्मित नया भवन पूर्ण रूप से तैयार हो चुका है। भवन में विद्युत व्यवस्था, फ्लोरिंग एवं अन्य आधारभूत निर्माण कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। पंखों की स्थापना हो चुकी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.