लखीसराय, जनवरी 1 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। सर्द मौसम के बीच गेहूं की फसल के लिए खाद की सबसे अधिक आवश्यकता होती है, लेकिन लखीसराय जिले में इस समय किसानों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जिले के किसानों का कहना है कि वे प्रतिदिन विस्कोमान केंद्र पहुंच रहे हैं, लेकिन वहां खाद उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है। लगातार कई दिनों से विस्कोमान में खाद का स्टॉक शून्य है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि गेहूं की अच्छी पैदावार के लिए विस्कोमान से मिलने वाला यूरिया और डीएपी सबसे भरोसेमंद और किफायती होता है। यहां उचित दर पर उच्च गुणवत्ता का खाद मिलता है, जो सीधे खेत में उपयोग के योग्य होता है। लेकिन कृषि विभाग की लापरवाही के कारण लंबे समय से विस्कोमान केंद्र पर खाद की आपूर्ति नहीं हो पा रही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.