विसौवा के कोमर व दमका टोला में चंहुओर अव्यवस्थाओं का बोलबाला
संतकबीरनगर, मार्च 30 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल ब्लाक के विसौवा ग्राम पंचायत का कोमर व विसौवा टोला विकास से कोसों दूर है। गांवों के हो रहे समग्र विकास की यह गांव पोल खोल रहा है। जिम्मेदारों की उपेक्षा से गांव बदहाली का शिकार बना हुआ है। सड़क, पानी, जल निकासी आदि की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। जगह-जगह फैली गंदगी, जाम नाली, टूटी सड़क गांव की पहचान बनकर रह गई है। गांव के लोगों ने आरोप लगाया कि मूलभूत सुविधाएं बहाली के नाम पर धन आने के बाद खर्च हो रहा है। लेकिन गांव की सूरत नहीं बदल रही है।विसौवा ग्राम पंचायत की हालत बद से बदतर हो गई है। गांव में सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नही है। मुख्य सड़क से गांव के कोमर टोला में प्रवेश करते ही बदहाली का सिलसिला शुरू हो जाता है। सड़क के एक तरफ बनी नाली गंदगी से पटी हुई है। सड़क के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.