कन्नौज, मार्च 28 -- खड़िनी, संवाददाता। कस्बा क्षेत्र में नवरात्र पर्व के नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हो गए। रामनवमी के पावन अवसर पर मां भगवती के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस दौरान भव्य विसर्जन यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा सब्जी मंडी से प्रारंभ होकर खंडेश्वर मंदिर होते हुए कस्बे के मुख्य मार्गों से निकली, जहां जगह-जगह भक्तों ने पुष्प वर्षा, गुलाल, मिष्ठान व जल वितरण कर स्वागत किया। अमर ज्वाला देवी मंदिर परिसर में विधि-विधान से मां दुर्गा की प्रतिमा का भूमि विसर्जन किया गया। विसर्जन के दौरान महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी और श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां को विदाई देते हुए अगले वर्ष पुन: आगमन की कामना की। नवदुर्गा सेवा समिति के तत्वाधान में बच्चों क...