भागलपुर, जून 10 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। मायागंज स्थित विसर्जन घाट यानी मुसहरी घाट पर रोशनी की कमी के मुद्दे को लेकर जिला शांति समिति ने कई बार अधिकारियों को पत्र दिया है। इसको लेकर पूर्व में जिला प्रशासन के पदाधिकारियों द्वारा विसर्जन घाट पर 15 स्ट्रीट लाइटों को स्थापित करने का आश्वासन भी दिया था। पर इसका क्रियान्वन नहीं किया गया। मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में उप नगर आयुक्त से मिलने पहुंचे जिला शांति समिति सदस्य कन्हैया लाल ने बताया कि उस वक्त अधिकारियों के निर्देश पर नगर निगम की ओर से महज चार स्ट्रीट लाइटों को लगाकर खानापूर्ति कर दी गई। उन्होंने बताया कि उप नगर आयुक्त ने आश्वासन दिया है कि नई स्ट्रीट लाइट की खरीद को लेकर टेंडर सफल होते ही विसर्जन घाट पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था के लिए स्ट्रीट लाइट का अधिष्ठापन कराया जाएगा। यह भी...