दरभंगा, मार्च 29 -- बेनीपुर। वैदिक मंत्रोचार के साथ राम जानकी महावीर मंदिर बहेड़ा परिसर में नवाह संकीर्तन संपन्न हो गया। श्री श्री 108 श्रीमदभागवत नाम नवाह संकीर्तन महायज्ञ के 48वें समारोह का समापन 10वें दिन शनिवार को वैदिक मंत्रोचार के साथ हुआ। आचार्य पंडित रमेश झा के सानिध्य में 11 पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोचार किया गया तथा विशेष हवन किया गया। इसके अलावा महाप्रसाद वितरण किया गया। मंदिर के सचिव शंकर भगवान पूर्वे ने बताया कि विसर्जन पूजा व हवन किया गया। भव्य शोभायात्रा 29 मार्च को निकाली जाएगी। इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। शोभा जुलूस बहेड़ा यज्ञ स्थल से शुरू होकर छोटी बाजार, रजिस्ट्री ऑफिस होते हुए धरौड़ा, मझौड़ा, आशापुर, बेनीपुर तक निकाली जाएगी। पुन: यज्ञ स्थल पहुंचकर स्थानीय भतन साह तालाब में जल प्रवाह किया जाएगा। प्रतिमाओं को गाड़ी मे...